फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर : सर्विस लेन के निर्माण में फंसा पेच, एक ओर चौकी तो दूसरी तरफ धर्मस्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच की शारदा नहर के ओवरब्रिज का निर्माण अक्तूबर में शुरू हो सकता है। दोनों पुलों के निर्माण के लिए आगरा की एजेंसी का चुनाव किया गया है लेकिन असम चौराहा फ्लाईओवर की सर्विस लेन निर्माण में पेच फंस गया है। एक तरफ पुलिस चौकी तो दूसरी तरफ धर्म स्थल निर्माण की जद में आ रहा है। इन दोनों को हटाने के लिए मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

असम चौराहे पर 99.52 करोड़ से फ्लाईओवर और शारदा नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनना है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है। दोनों स्थलों का सर्वे भी हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी और फाइनेंशियल बिड में आगरा की एजेंसी ने बाजी मारी। अब एग्रीमेंट फाइनल होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। असम चौराहा पर 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसकी दोनों साइड में 210-210 मीटर की सर्विस लेन बनेेगी। चौराहे के पश्चिम में एक पुलिस चौकी है। इसे हटाया जाएगा। पूर्वी साइड में एक धर्म स्थल है। इसे भी हटाने पर विचार किया जा रहा है लेकिन धर्मस्थल को लेकर अफसरों की चिंता बढ़ गई है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस चौकी और धर्म स्थल को हटाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
46 पेड़ों के लिए वन विभाग ने मांगे 19 लाख
हरदोई ब्रांच की शारदा नहर पर 74.8 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनना है। दोनों साइड में 300-300 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके लिए नहर और आसपास के 46 पेड़ काटे जाने हैं। एनएचएआई ने इसके लिए वन विभाग से एस्टीमेट मांगा। वन विभाग ने 19 लाख का एस्टीमेट दिया। विभागीय अधिकारी इस एस्टीमेट से खुश नहीं हैं। हालांकि बजट के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया गया है। बता दें कि असम चौराहा पर विद्युत लाइन को हटाया जाना था। पॉवर कॉरपोरेशन के एस्टीमेट पर एनएचएआई के अधिकारी सहमत नहीं हुए थे। जिसके बाद स्टीमेट रिवाइज कराया गया।
विज्ञापन

कई रूट के वाहनों को मिलेगी जाम से मुक्ति मिलेगी
हरदोई ब्रांच की शारदा नहर के जर्जर पुल से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के वाहन रोजाना गुजरते हैं। प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या हजार से ज्यादा होती है। पुल की सड़क एक लेन की है। इसके चलते कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। वहीं असम चौराहे पर भी रात को जाम की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर बनने से लंबी दूरी के वाहनों को ज्यादा फायदा मिलेगा।
‘पीलीभीत असम चौराहा फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच की नहर के ओवरब्रिज का टेंडर हो गया है। आगरा की एजेंसी दोनों पुलों का निर्माण करेगी। असम चौराहे पर पुल की सर्विस लेन बननी है। एक साइड में पुलिस चौकी और दूसरी साइड में एक धर्मस्थल आ रहा है। टीम सर्वे कर चुकी है। पुलिस चौकी और धार्मिक स्थल को हटाने के लिए जिला प्रशासन से बात की जाएगी। एजेंसी के साथ जल्द ही एग्रीमेंट फाइनल हो जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर के अंत या अक्तूबर में दोनों पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा।’
विज्ञापन

- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें