पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल पर गोबर-गोमूत्र आधारित उत्पादों का सरस शोरूम विकास भवन से नवरात्र के शुभ अवसर पर शुरू हो गया है। इस शोरूम से होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। पूजन सामग्री के लिए दूरभाष नंबर-05882-259413 व मोबाइल नंबर-9412524701 पर कॉल करके होम डिलीवरी की सुविधा ले सकते हैं। यह सुविधा पीलीभीत शहर के लिए ही की गई है। रुपये 100 से अधिक सामग्री क्रय करने पर डिलीवरी चार्ज फ्री रहेगा, रुपये 100 से कम की सामग्री क्रय करने पर 40 रुपये का डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा।