बीसलपुर। बरेली मंडल के वन संरक्षक ने जंगल से सागौन का पेड़ कट जाने के आरोप में दियोरिया रेंज के दो वन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
दियोरिया रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह दियोरिया जंगल में कंपार्टमेंट नंबर 10 से सागौन का एक पेड़ अवैध रूप से कट गया था। शिकायत मिलने पर विभागीय स्तर से इस मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बरेली मंडल के वन संरक्षक जावेद अख्तर ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रीय वन दरोगा वीरेंद्र कुमार और फॉरेस्ट गार्ड रविंद्र कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। जिसकी पुष्टि रेंजर ने की है।