फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में बुधवार को देर रात बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम निवासी लालाराम वर्मा ने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। ब्रजेश बुधवार को रात लगभग 10.30 बजे बिजली का खराब पंखा सही कर रहा था। पंखे का स्वीच बोर्ड से जुड़ा और ऑन था। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और ब्रजेश को करंट लग गया। करंट लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उसी समय गांव के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें