फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कैबिनेट व प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान काले झंडे दिखाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारे के अंदर ही किसानों को नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में समीक्षा बैठक के बाद अमरिया ब्लॉक में समीक्षा के लिए रवाना हुए थे। इसकी जानकारी पर काले झंडे लेकर ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों को एसडीएम रामदास व सीओ सुनील दत्त ने पुलिस बल के साथ गुरुद्वारा नानकसर बड़ापुरा पर रोक कर उन्हें गुरुद्वारे अंदर ही नजर बंद कर दिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान भाजपा के मंत्रियों का लगातार विरोध करते रहेंगे। भाजपा द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीनों कानून वापस लेने व एमएसपी कानून को गारंटी देने के लिए पिछले आठ माह से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इस लिए भाजपा के मंत्री जहां भी जाएंगे हम किसान उनका विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन करने के लिए जाने वालों में किसान गुरजाव सिंह, जोतवीर सिंह, मंजीत सिंह, लक्खा सिंह, सुखवीर सिंह, मुखत्यार सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें