फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में चेकिंग अभियान से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग आए दिन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। जिला प्रशासन भी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है। बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। कलक्ट्रेट परिसर में आए दिन वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इसको लेकर डीएम ने गुरुवार को सख्ती दिखाई। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम के निर्देश पर चेकिंग हुई तो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना कर्मचारी, अधिकारी और अधिवक्ताओं को महंगा पड़ गया। सुबह अचानक चेकिंग से कलक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के हेलमेट और सीट बेल्ट चेक की। इस दौरान कार और बाइक के करीब 10 चालान काटे। कार्रवाई की जद में अधिवक्ता, कर्मचारी आदि शामिल हैं। इनसे दो हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें