पीलीभीत। यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए 16 से 22 सितंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि 16 सितंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। एक सप्ताह तक लगातार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कहा कि नए वाहन अधिनियम में बहुत ही सख्त कानून बनाए गए हैं, जिनको सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। ऐसे बच्चों के वाहनों को स्कूल में पूरी तरह निषेध किया जाएगा जिनके पास डीएल नहीं है। सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें रोड सेफ्टी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों की रैली, गोष्ठियों के माध्यम से आम जनता को जागरूक करेंगे। यह भी बताया कि पहले साल में एक बार और अब सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चार बार होगा।