पीलीभीत। जंगल से बाहर बाघ, तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी के चलते हमले की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं संसाधनों के बावजूद प्रशिक्षण न होने से वनकर्मी वन्यजीव का रेस्क्यू करने में सफल नहीं हो पाते है। इसको ध्यान में रखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सभी रेंजों में रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसी के तहत माला रेंज के गेस्ट हाउस में टाइगर रेस्क्यू मॉकड्रिल किया जाना था, लेकिन बारिश के चलते नहीं हो सका। एसडीओ उमेश चंद ने बताया कि बारिश के चलते मॉकड्रिल नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद ही माला गेस्ट हाउस परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्यूरो