फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे शहरवासी

विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद
विज्ञापन
कहीं दो महीने से सड़क पर बह रहा पानी, तो कहीं हो रहा जलापूर्ति का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भीषण गर्मी में शहर में पानी की सप्लाई की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हालत यह हैं किसी वार्ड में दो सालों से लोग पानी के आने का इंतजार कर रहे हैं तो किसी वार्ड में दो माह से सड़क पर पानी बह रहा है।
शहर में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कहीं मरम्मत कार्य के चलते जलापूर्ति बाधित है, तो कहीं वार्डवासियों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी पानी सड़क पर बह रहा है। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास बीते दो दिनों से पानी की पाइपलाइन ठीक करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते वार्ड नंबर 16 के तहत आने वाले राजाबाग कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ले का कुछ हिस्सा प्रभावित है। राजाबाग कॉलोनी में तो करीब 100 घरों में सोमवार सुबह से पानी पहुंचा ही नही है। सुनगढ़ी मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मार्च में नई पाइपलाइन डाली गई थी। आज तक पानी नही आया है।
मोहल्ले वालों के अनुसार इससे पहले जो पुरानी पाइपलाइन पड़ी थी उसमें तो दो सालों से पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में बीते दो सालों से मोहल्ले के करीब 30 घर पानी के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर हैं। इसी क्रम में वार्ड 10 के मोहल्ला तुलाराम में भी दो महीने से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कई बार पालिका अध्यक्ष व वार्ड के सभासद से कहने के बाद भी आज तक पाइपलाइन सही नही कराई गई है। नगरपालिका के कर्मचारी आते हैं और देखकर चले जाते हैं। बीते दो महीने से पाइप लाइन टूटी होने से सड़क पर ही पानी बह रहा। इससे घरों में भी गंदा पानी आ रहा है।
-
मोहल्ले वालों का दर्द
मार्च महीने में नई पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन आज तक पानी नहीं आया है। इससे पहले जो पुरानी पाइप लाइन पड़ी थी उसमें भी दो सालों से पानी नहीं आ रहा था।
- ललित, मोहल्ला सुनगढ़ी
-
सोमवार से घरों में पानी नहीं आ रहा है गर्मी में पानी नहीं आने से बहुत दिक्कत हो रही है। पानी के लिए सरकारी नल पर जाना पड़ता है।
- अजय यादव, राजाबाग कॉलोनी
-
टनकपुर हाईवे पर पाइप लाइन की मरम्मत का काम मंगलवार शाम तक पूरा हो जाएगा। वार्ड नंबर 10 में जो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है उसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- तारिक हसन खां, जलकल प्रभारी

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें