फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बिलगंवा रेलवे क्रांसिग के पास अतिक्रमण हटवाते पालिका कर्मी ।
विज्ञापन
पीलीभीत। अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच में अतिक्रमण कर डाली गई टीनशेड को उखाडवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया वाशिंदों ने डेयरी के गोबर से हो रही परेशानी को लेकर शिकायत हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें