कायस्थ सेवा समिति के तत्वावधान में हुए चित्रांश प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में रविवार को हुए समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्यारे मोहन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने मेधावियों सेे लगन व मेहनत से निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है, जिसके जरिए कोई बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। समाज के लोग अपने पाल्यों को शिक्षित करें। इस दौरान हाईस्कूल के 26 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट के 16, स्नातक के 12 समेत परास्नातक व मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक मेधावी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शैलेंद्रपाल सिंह, पुष्पावती, रेनू सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, सुशील बाबू सक्सेना, समिति अध्यक्ष महेश नारायन, सचिव विमल सक्सेना, सांस्कृतिक मंत्री अविनाश जौहरी, कमल सक्सेना, अनिल कमल, बृजबिहारी लाल सक्सेना, संदीप सक्सेना, सर्वेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।