फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंडर 19 और 17 में चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल स्कूल को पहला स्थान

विज्ञापन
पीलीभीत के चिरौजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक वर्ग में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंगूरी देवी कंपोजिट विद्यालय, छत्रपति शिवाजी जोगीठेर, गुरु नानक उच्चतर विद्यालय, एसएन इंटर कॉलेज बरखेड़ा आदि विद्यालयों के बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन चंद्रभान शर्मा ने किया। बालक वर्ग अंडर-19 एवं अंडर-17 में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर विजेता रहा। बालिका वर्ग अंडर-19 एवं 17 में अंगूरी देवी बालिका विद्या मंदिर विजेता घोषित किया गया।
अंडर-14 बालक वर्ग में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं बालिका वर्ग में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विजेता रहा। प्रतियोगिता के अंत में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जिले में चयनित खो-खो टीम 10 अक्तूबर को चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर में होने वाली मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर मैच रैफरी विभांशु, विजय लक्ष्मी सहित विभिन्न विद्यालयों से आए टीम कोच, जिला व्यायाम शिक्षिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें