बीसलपुर। बड़े देवी मंदिर में शुक्रवार को चिरायां देवी का मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानीं। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर से शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। मेले में लगीं दुकानें और खेल-तमाशे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मेले की लगातार निगरानी करती रही। संवाद