फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रतिबंध के बाद भी बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज कराने के बाद दूसरे दिन कोतवाली पहुंचकर युवक ने चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला अशरफ खां निवासी उमम शाह खान पुत्र असलम शाह रविवार को मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए एक निजी क्लीनिक जा रहे थे। गांधी स्टेडियम रोड पर अचानक कहीं से चाइनीज मांझा आकर उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक वह बाइक रोककर मांझा निकालते तब तक गर्दन मांझे से कट गई और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से गर्दन में फंसे मांझे को निकाला गया। इसके बाद पास के ही एक चिकित्सक से उन्होंने इलाज कराया। सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ऐसे हादसों को रोकने के लिए चाइनीज मांझे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई है। दिशा निर्देश मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें