फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों के जरिए व्यापारी खरीद रहे किसानों की चीनी

Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बिचौलियों के जरिए व्यापारी खरीद रहे किसानों की चीनी
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के बदले किसानों को दी जाने वाली चीनी बिचौलियों के माध्यम से व्यापारी खरीद रहे हैं।  इसकी जानकारी होने पर एसडीएम बीसलपुर ने करीब 1100 क्विंटल चीनी भरे वाहन पकड़कर सीज कर दिए। बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को भुगतान न होने पर उन्हें चीनी दी जा रही है। भारी मात्रा में मिल रही यह चीनी मिल के बाहर घूम रहे बिचौलिए खरीद रहे हैं। किसान चीनी मिल की पर्ची बिचौलियों को देकर उनसे नकदी प्राप्त कर लेते हैं। बिचौलिए यही चीनी इकट्ठी करके व्यापारियों को बेच देते हैं। मिल प्रबंधन की मिलीभगत से चल रहे इस अवैध धंधे की खबर प्रशासन और आयकर विभाग को हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व आयकर विभाग की टीम ने चीनी भरे ट्रकों को पकड़ लिया था। मगर किसानों के हंगामे और व्यापारियों द्वारा अभिलेख दिखाने पर मामले को रफा दफा कर दिया गया। अब बृहस्पतिवार शाम को बीसलपुर एसडीएम ने मिल गेट पर छापा मारकर बिचौलियों के माध्यम से व्यापारियों द्वारा खरीदी गई चीनी से भरे छह वाहन पकड़ लिए। इन वाहनों में चीनी से भरे 2217 कट्टे बरामद हुए जिसमें 1108 क्विंटल चीनी भरी है। एसडीएम ने पकड़े गए वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर सीज करा दिया। वाहन चालक लल्लन, सलीम, सुनील कुमार, सर्वेश, इरशत व मोहित ने बताया कि चीनी व गाडिय़ो के अभिलेख अधिकारियों ने ले लिये गये है। बीसलपुर एसडीएम बीपी सिंह ने मिल किसानों का भुगतान न देकर चीनी की बिक्री कर रही है। किसानों के नाम पर व्यापारियों के हाथ चीनी बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की सूचना डीएम को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें