फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, लोगों ने किया श्रमदान

Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव अमरैया में निकाली गई प्रभात फेरी । स्रोत - ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। परिषदीय विद्यालयों से स्वच्छता सेवा अभियान के तहत रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। नारी शक्ति क्लब समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन


प्रभातफेरी में बच्चे साफ-सफाई की जागरूकता के नारे लगाते चल रहे थे। बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नारी शक्ति क्लब के पदाधिकारियों ने गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पहुंचकर श्रमदान किया। बच्चों को पुरस्कृत किया। मच्छररोधी अगरबत्ती बांटी। क्लब की अध्यक्ष दीपा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, दीपिका गुप्ता, भावना अग्रवाल, रीना गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीता अग्रवाल आदि थी।
ग्राम पंचायत मल्लपुर खजुरिया में ग्राम पंचायत सचिव राहुल भारती, प्रधान नंदरानी ने स्वच्छता अभियान चलाया। पूरनपुर देहात में प्रधानपति मास्टर फैय्याद अहमद खां ने टीम के साथ पंचायत घर के आसपास श्रमदान कर साफ-सफाई की। गांधी पार्क में नगर पालिका सदस्य नादिर रजा बरकाती, पूर्व सदस्य तौफीक अहमद कादरी ने साफ-सफाई की। अन्य ग्राम पंचायतों सहित अधिकांश कार्यालयों में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें