पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाॅक की न्याय पंचायत खजुरिया पचपेड़ा के जूनियर हाईस्कूल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। न्याय पंचायत के 22 से अधिक परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लंबी कूद जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में खजुरिया जूनियर स्कूल के शिवम प्रथम, केशोपुर के विकास द्वितीय, खजुरिया के ही सोनू तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की लंबी कूद में खजुरिया की प्रियंका प्रथम तो यहीं की संध्या द्वितीय, कंपोजिट स्कूल केशवपुर की मंजू तृतीय स्थान पर रहीं। प्राइमरी स्तर बालक वर्ग की लंबी कूद में फूटा कुआं के कमलेश प्रथम, यहीं के अरविंद द्वितीय, खजुरिया के आशीष तृतीय, प्राइमरी बालिका वर्ग की ऊंची कूद में फूटा कुआं की संध्या प्रथम, खजुरिया की साहिला द्वितीय, फूटा कुआं की पायल तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फूटा कुआं की संध्या प्रथम, खजुरिया की साहिला द्वितीय, खजुरिया की कमलेश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में कंपोजिट केशवपुर के विकास प्रथम, कंपोजिट लाख खास के सचिन द्वितीय, लाख खास के ही शांतनु चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा खो-खो, कबड्डी की भी प्रतियोगिता कराई गई। संकुल शिक्षक ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर आगे बेहतर प्रदर्शन करने करने की बात कहते हुए उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में बरखेड़ा ब्लाॅक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, फैसल हुसैन, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, आशीष कुमार, राजकुमार, विनीता गंगवार, प्रभादेवी, सुभी अग्रवाल, रामकिशोर आदि शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, एसआरजी अमित पाठक आदि मौजूद रहे।