मॉडल स्कूल कैंच में हुई सलाद व खिलौने बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय में बुधवार को हुई प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने लाई सामग्री से सलाद व मिट्टी से शिवलिंग, एस्किमो, मंदिर, मोर आदि खिलौने बनाए। जिसमें कक्षा आठ में आरती व दामिनी, सात में हरपाल व हरिशंकर, छह में वृक्षा व प्रिया, पांच में संगीता व अजंलि, चार में रेनू व महेश, तीन में वीरमती व मुस्कान, दो में नितिन व विकास तथा कक्षा एक में आशीष व सुमन ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक सुखराम व रंजना पाठक ने पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता शिक्षक वैभव जैसवार व भारती संतवानी के निर्देशन में हुई। इस मौके पर गिरजेंद्र कुमार, रजनीबाला, नीरज अग्निहोत्री, रागिनी सक्सेना आदि मौजूद रहे।