फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गणित-सामाजिक विषय की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संकुल स्तरीय गणित व सामाजिक विषय की प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 10 फरवरी को ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विकासखंड के मरौरी संकुल के विद्यालयों के बच्चों की बुधवार को कक्षा चार व पांच की गणित और कक्षा छह से आठ के बच्चों की सामाजिक विषय व गणित की प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय चाट डांग बल्देवपुर में कराई गई। तीन दिन पूर्व विद्यालय स्तर पर हुई इन्हीं विषयों की प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया।
परीक्षा के बाद शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर परिणाम तैयार किया। शिक्षक संकुल खूब करन ने बताया कि कक्षा पांच की गणित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बल्देवपुर के आयुष, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कैम की खुशी, कक्षा छह से आठ की गणित बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पंकज पाल, बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौरी की अंजलि, सामाजिक विषय के बालक और बालिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्देवपुर के शालिनी व जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। परीक्षा कराने में मनोज कुमार गंगवार, खूबकरन शर्मा, बाबूराम गंगवार, राजीव त्रिवेदी, सत्येंद्र कुमार, अनीता बिष्ट, राजकुमारी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें