प्राथमिक विघालय के बार्षिकोत्सव समारोह में मौजूद शिक्षक व बच्चे । स्रोत -शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय गुटैहा के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत । प्राथमिक विद्यालय गुटैहा का बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताएं भी हुईं । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में होते रहने चाहिए। इससे बच्चों में झिझक दूर होती है, वहीं प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमारी एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, एआरपी केके सिंह, सौरभ सक्सेना सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे । वार्षिकोत्सव समारोह के साथ अध्यापक अभिभावक बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना कुमारी, साहब लालयादव, जिज्ञासा, स्नेह लता, जय वर्मा, निर्मला रानी, मीना देवी, बाबू राम, माता देवी, ममता देवी की सक्रिय भूमिका रही। संचालन प्रधानाध्यापक मीना कुमारी और सहायक अध्यापक साहब लाल यादव ने किया।