फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर ले जाकर बालक से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के सामने रह रहे किशोर ने चार साल के बच्चे को अपने घर में ले जाकर कुकर्म किया। घर जाकर किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके चार वर्षीय पुत्र को घर के सामने रहने वाला किशोर बुधवार दोपहर अपने घर ले गया। किशोर ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। पुत्र जब घर पहुंचा तो अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत खराब थी। पूछने पर पुत्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने बालक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें