दियोरिया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। क्षेत्र के गांव कामघाट निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका दस वर्षीय पुत्र गौरव बल्देवपुर के मजरा खामघाट स्थित स्कूल से बीसलपुर-दियोरिया रोड होते हुए घर आ रहा था। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी दियोरिया ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद