फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस बच्चे को लेकर पीएचसी पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी सात वर्षीय पुत्र आयुष सिंह सुबह नौ बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। दोपहर करीब 12:00 बजे गांव से मात्र 300 मीटर की दूरी पर बह रही निगोही ब्रांच की पुलिया पर खड़े कुछ लोगों ने एक बच्चे को नहर की झाल में फंसे देखा।
ग्रामीणों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवनगर में बच्चे को लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता गुजरात में काम करने के लिए गए हुए हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की माता ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें