फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर का मुख्य द्वार ढहने से बालक की मौत

विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर। घर का मुख्यद्वार ढह जाने से साढ़े चार साल के संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि वह मोहल्ले के देवेंद्र कुमार के मकान में किराये पर रहती हैं। उनका साढ़े चार वर्ष का पुत्र संदीप शनिवार को दोपहर घर के मुख्यद्वार के नीचे खेल रहा था। अचानक द्वार ढह गया। उसके मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद

दीवार ढहने से तीन सगी बहनें मलबे में दबकर घायल

पूरनपुर। दीवार ढहने से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांंव बरगदिया निवासी शहबाज की सात वर्षीय पुत्री करीना, तीन वर्षीय नासरा, एक वर्षीय निदा घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। घायल तीनों बच्चों को सीएचसी लाया गया। शहबाज की पत्नी जायरा ने बताया कि घटना के समय तीनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार के पास बंधी गाय के पास छुट्टा पशु आ गया। लड़ते हुए पशुओं के टकराने से दीवार ढह गई। शोर-शराबे पर एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल दीवार का मलबा हटाकर बच्चों को मलबे से निकला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें