फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 27 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां इस माह 27 जनवरी को होंगी। इसके लिए अबतक 576 आवेदन आ चुके हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। शासन से जिले को 1181 शादियों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जनवरी को सामूहिक शादियां होंगी। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग को 576 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये सरकार खर्च करती हैं। इसमें कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये, जबकि आयोजन पर छह हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इस बार जिले में 1181 शादियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 408 शादियां कराई जा चुकी हैं। अब फिर से 27 जनवरी को सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर आवेदन मांगे गए हैं।


ब्लॉकों में आवेदन की स्थिति
अमरिया से 61, बरखेड़ा से 83, बिलसंडा से 130, बीसलपुर से 78, ललौरीखेड़ा से 57, मरौरी से 76, पूरनपुर से 70 एवं शहरी क्षेत्र से 70 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों को सत्यापन के लिए पोर्टल के माध्यम से संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन



सामूहिक शादी समारोह को लेकर 27 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इसको लेकर 576 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी को सत्यापन के लिए संबंधित विकास खंडों में भेजा गया है। - चंद्रमोहन विश्नोई, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें