युवक ने पुलिस को ट्वीट किया था वीडियो
हाफिज नूर अहमद के इस वीडियो को रोहित त्रिपाठी नामक किसी शख्स ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। लखनऊ में तैनात उप निरीक्षक रवि वर्मा ने लखनऊ के साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि लखनऊ के साइबर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट की जानकारी वहां की पुलिस ने उन्हें दी।
कोतवाली में दर्ज हुए एक और रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में कोतवाली में भी हाफिज नूर अहमद अजहरी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें हाफिज पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को खतरा पैदा करने का आरोप है। हाफिज नूर अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था। मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। यहां बता दें कि लखनऊ में दर्ज की गई एफआईआर के विवरण में हाफिज नूर का नाम खोला गया है, भले ही एफआईआर अज्ञात के खिलाफ है।