मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्वाचन अधिकारी टी वैंकटेश ने कहा कुछ दिनों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त लखनऊ पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व सभी जिलों में चुनाव व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए। इस बाबत उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से जिले में चल रही तैयारियों की जानकारी ली। डीएम मासूम अली सरवर ने उन्हें बूथों की स्थिति, अधिकारियों की नियुक्ति, ईवीएम के रेंडमाइजेशन की जानकारी दी जबकि एसपी सभाराज ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी। इसमें डीएम एसपी के अलावा एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सभी एसडीएम सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।