पीलीभीत। जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं शशांक त्रिपाठी ने विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारें में जानकारी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने धार्मिक स्थलों के बाहर बिकने वाले प्रसाद सामग्री का नमूना लेकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों के लंच बॉक्स की जांच कराई जाए। जिला आबकारी अधिकारी को एल्कोहलिक बेवरेजेस की दुकानों को खाद्य सुरक्षा विभाग के लाइसेंस जारी कराने को कहा गया। ड्रग इंस्पेक्टर से भी अब तक की हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। कहा कि जहां नशीली दवाएं मिलीं, उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। संवाद