फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी का झांसा देकर तीन लाख ठगे, कोल्डड्रिंक में नशा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लाॅक कार्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से तीन लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर उसे अफसर से मिलवाने का झांसा देकर कार में बैठाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सिरसा के जंगल मेें ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी उसके चाचा, पिता समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीडि़ता ने बताया कि गांव बंजरिया के हरीश ने ब्लाॅक कार्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर हरीश ने 22 मई 2023 को अफसर से मिलवाने का झांसा देकर उसे असम हाईवे के सिरसा चौराहा बुलाया।
चौराहा पर अपनी कार में बैठाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। होश आने पर शिकायत पर बोला की सिरसा का जंगल है। तूझे मारकर यही दफना देंगे। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद भी शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

छह महीने बाद आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी पर उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। 31 अक्तूबर 2023 को शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि तब आरोपी के परिजनों ने उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता की ओर से गांव बंजरिया निवासी हरीश, उसके चाचा प्रमोद कुमार, अजय कुमार, प्रमोद की पत्नी सुशीला और प्रमोद की पत्नी रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें