फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश भेेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे

Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। इंग्लैंड भेजने के नाम पर दंपती ने गांव पूरनपुर कुर्रैया निवासी बलविंदर सिंह से 15 लाख रुपये ठग लिए। इंग्लैंड के टिकट पर दिल्ली एयरपोर्ट से बीजा निरस्त होने की जानकारी देकर उसे लौटा दिया गया। अफसरों से शिकायत के बाद सीओ आलोक सिंह ने जांच शुरू कर दी हैै। उन्होंने दंपती के सेंटर से अभिलेख कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर कुर्रैया निवासी बलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री सहित कई अफसरों को पत्र भेजकर शिकायत की थी। पत्र में कहा गया कि उन्होंने बेटे गुरविंदर सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए नगर में एक निजी सेंटर चला रहे दंपती से बात की। सेंटर संचालक ने उनके पुत्र का बैंक खाता, एटीएम और उसका पिनकोड, लिंक मोबाइल नंबर आदि ले लिया। इसके 15 लाख रुपये लेकर इंग्लैंड का वर्क बीजा और टिकट दे दिया।
आरोप है कि बीजा और टिकट लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे बलविंदर के बेटे को वहां के अफसरों ने यह कहकर लौटा दिया कि बीजा निरस्त हो चुका है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दंपती ने अभद्रता कर अपने कार्यालय से भगा दिया। शिकायत पर सीओ आलोक सिंह ने सोमवार को सेंटर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें