फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटाया

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएचसी में नवजात शिशु की मौत के मामले में संविदा पर तैनात दोनों नर्सों को सीएचसी से सीएमओ के आदेश पर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने हटा दिया।
विज्ञापन

गांव भगवंतापुर निवासी रामचरन की पत्नी सुशीला देवी को प्रसव पीड़ा के चलते शनिवार को सीएचसी लाया गया था। यहां शिशु का जन्म हुआ था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर प्रदर्शन किया था। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद  असलम की जांच में संविदा नर्स अंजलि राना और नीतू शर्मा की लापरवाही सामने आई। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सीएमओ को भेज दोनों नर्सों को सीएचसी से हटाने की संस्तुति की थी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार से दोनों लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें