सीएचसी में नवजात शिशु की मौत के मामले में संविदा पर तैनात दोनों नर्सों को सीएचसी से सीएमओ के आदेश पर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने हटा दिया।
गांव भगवंतापुर निवासी रामचरन की पत्नी सुशीला देवी को प्रसव पीड़ा के चलते शनिवार को सीएचसी लाया गया था। यहां शिशु का जन्म हुआ था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर प्रदर्शन किया था। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम की जांच में संविदा नर्स अंजलि राना और नीतू शर्मा की लापरवाही सामने आई। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सीएमओ को भेज दोनों नर्सों को सीएचसी से हटाने की संस्तुति की थी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार से दोनों लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटा दिया गया है।