फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौसम में बदलाव... 48 घंटों में हो सकती है वर्षा

विज्ञापन
शहर में रविवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दिन के समय तेज धूप और सुबह- शाम ठंड पड़ रही है। शनिवार को शाम से ही बारिश के आसार बनने लगे थे, वर्षा तो नहीं हुई पर रविवार को भी बादल छाए रहे। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से सुबह होते ही तेज धूप खिल रही थी। शनिवार शाम से मौसम ने करवट ली। तेज हवा बहने के साथ ही बादल छा गए। रविवार की सुबह हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप तो खिली लेकिन बादल बने रहे। धूप में बीते दिनों जैसी तेज भी नहीं दिखी। दिन में भी हवा चलती रही।
शाम होते ही मौसम बदल गया और ठंड का अहसास होने लगा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएस ढाका ने बताया कि बादल बने रहेंगे। 20 और 21 को बारिश की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
लापरवाही कर सकती है बीमार
दिन में धूप और सुबह-शाम सर्दी की वजह से जुकाम-बुखार और सरदर्द की समस्या हो रही है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में खास ख्याल रखने की नसीहत दी है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अभी ठंडे पानी का सेवन करने से बचें। लापरवाही नहीं बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें