पीलीभीत। उत्तराखंड के तीर्थ स्थल मां पूर्णागिरि में लगने वाले मेले को लेकर चलाई गई मेला स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। मेला स्पेशल पहले कासगंज से चलकर सुबह के 10.50 बजे पीलीभीत जंक्शन आती थी और 11.00 बजे टनकपुर रवाना होती थी लेकिन अब इसके समय में परिवर्तन किया गया है। अब मेला स्पेशल 10.00 बजे पीलीभीत आएगी और 10.10 बजे टनकपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन न्यूरिया, मझोला, खटीमा, चकरपुर हाल्ट, बनबसा में रुकेगी। टनकपुर स्टेशन आखिरी पड़ाव होगा।