फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदोई-मझोला मार्ग का बुरा हाल, 25 गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
जर्जर अवस्था में मझोला चंदोई मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पांच वर्षों से चंदोई-मझोला मार्ग का बुरा हाल होने से लोगों को परेशानी के बीच सफर करना पड़ रहा है। अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जिले में सड़कों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। कई ऐसी सड़के हैं। जिस पर निकलना जोखिम भरा है। उत्तराखंड और सितारगंज हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग भी इसमें शामिल है। मार्ग की स्थिति की बात करें तो पांच वर्षों से 22 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। बाढ़ और बारिश में मार्ग की स्थिति और भी खराब हो जाती है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना करीब 25 गांवों के हजारों लोगों का मुख्यालय व उत्तराखंड आवागमन होता है। मार्ग की जर्जर स्थिति से हादसों के साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं। गड्ढों के कारण पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। मरम्मत की मांग सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन तक रह जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पूर्व में लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत के नाम पर पत्थर डालकर खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को हो रही अधिक समस्या
मझोला, लैलपुरी, रामपुर बोरख, गंगनापुर, अलमापुर, धनकुना, धनकुनी, जंगरौली आशा, भिखारीपुर आदि गांव इस मार्ग पर पड़ते हैं। इनमें कई ऐसे गांव हैं जिनकी आबादी आठ से 10 हजार तक है। ऐसे में एकमात्र सड़क होने के कारण लोग परेशानी के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।

पत्राचार तक सीमित विभाग के प्रयास
सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए। इसको लेकर जिले में भी अफसर गंभीर हुए लेकिन धरातल पर असर अभी दिखाई नहीं दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रयास शासन से किए गए पत्राचार तक सीमित रह जाते हैं। ऐसे में पांच वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इसकी वजह से पत्थरों पर गिरकर दो पहिया सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं।


अधिशासी अभियंता बोले-जल्द शुरू होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि चंदोई-मझोला मार्ग के लिए बजट मंजूर हो गया है। बारिश के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस संबंध में बैठक हो गई है। जल्द ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें