न्यूरिया हुसैनपुर में चकमार्ग का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। चकमार्ग की भूमि पर कब्जे की शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील के गांव न्यूरिया हुसैनपुर पहुंचकर मौका मुआयना किया। स्थिति को परखने के बाद भूमि का कब्जामुक्त कराया।
न्यूरिया हुसैनपुर निवासी मो.इमरान रजा ने आईजीआरएस पर गांव के ही हबीब अहमद, कय्यूम आदि पर चकरोड की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे डीएम ने राजस्व अभिलेखों की मदद से भूमि की स्थिति को परखा। जिसपर गाटा संख्या 221 रकबा 0.081 हेक्टेयर में बतौर चकमार्ग अभिलेख में दर्ज पाया गया।
शिकायतकर्ता के बाहर होने पर उसके परिजन व अन्य खातेदारों की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश कर निशान लगाने के बाद उसे कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इसके बाद डीएम ने चकमार्ग का निर्माण कराने के प्रधान को निर्देश दिए।