फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई कार्य में चेयरमैन ने पकड़ी गड़बड़ी

Mon, 22 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 21 लाख रुपये के चल रहे नाला सफाई कार्य में पालिका चेयरमेन ने खामियां पकड़ी। उन्होंने नाले की बेहतर साफ सफाई न होने पर ठेकेदार को भुगतान न होने देने की चेतावनी दी। शहर के पानी निकास व्यवस्था को दुरुस्त रखने को शहर के 29 छोटे व बड़े नालों की साफ सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। यह सफाई कार्य 21 लाख रुपये में एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। इधर सोमवार सुबह पालिका चेयरमैन ने सफाई कार्य का जायजा लिया। चेयरमैन ने मुख्य नाले के निरीक्षण के दौरान बहते नाले में ही सफाई कार्य होना पाए जाने के साथ कई अन्य खामियां पकड़ ली। नाले की तली झाड़ सफाई भी होना नहीं पाई गई। जिस पर चेयरमैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई कार्य नियमानुसार न होने पर ठेकेदार को भुगतान रोकने के चेतावनी दी। इधर सफाई कार्य का जिम्मा संभाले सफाई निरीक्षकों को भी चेयरमैन ने सख्त हिदायत दी कि यदि नाला सफाई कार्य में ही गड़बड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने बताया कि नाला सफाई में खामियां पाई गई है। ठेकेदार को सही काम न करने पर भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने सफाई से पूर्व नाला पर बंधा लगाने व बंधा खोलने तक फोटाग्राफी कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें