फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफ बोले मिलनी चाहिए सिर व कूल्हे की हड्डी

Wed, 10 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 हमला बाघ का हो या किसी अन्य वन्यजीव का। मनुष्य के सिर और कूल्हे की हड्डियां तोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में सवाल उठाता है कि यदि बाघ ने ताराचंद्र को मारकर खाया है तो उसके सिर एवं कूल्हे की हड्डियां कहां गई। स्वयं वनसंरक्षक वीके सिंह ने भी इस बात को स्वीकार किया है और उन्होंने तलाश हर हाल में करने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को जंगल में आग बुझाने गए वाचर ताराचंद के दोनों पैर दूसरे दिन टाइगर रिजर्व का महोफ रेंज की वनकटी बीट में मिले थे। शरीर का बाकी भाग न मिलने पर उनकी मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी इसे बाघ के हमले का दावा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बाघ परिवार के साथ हो सकता है, जिसकेे चलते ताराचंद्र का पूरा शरीर ही सब मिलकर खा गए होंगे। लेकिन सवाल यह उठता है कि ताराचंद्र के सिर और कूल्हे की हड्डी सहित कुछ तो अवशेष मिलने चाहिए थे। पूरा शरीर गायब होना अपने आप में बड़ा सवाल है। इस बाबत जानकारी करने पर वनसंरक्षक वीके सिंह ने भी माना कि बाघ अथवा कोई भी वन्यजीव मानव के सिर और कूल्हे की हड्डियां नहीं खा पाता इसलिए यह दोनों हड्डियां मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हो सकता है बाघ शव को काफी दूर ले गया हो अथवा कुछ भाग खाने के बाद शेष शरीर को कहीं छिपा दिया हो। इसलिए स्टाफ के माध्यम से उसकी तलाश कराई जा रही है। घटना के बाद से तीन बार तलाशी कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सिर और कूल्हे की हड्डियां बरामद कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें