फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केक काटकर मनाया कन्याओं के जन्म का उत्सव

विज्ञापन
गांधी प्रेक्षाग्रह में आयोजित समारोह में मौजूद अ​धिकारी व अन्य । स्रोत - महिला कल्याण विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका सप्ताह पर गांधी प्रेक्षागृह में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात कन्याओं के जन्म की केक काटकर खुशी मनाई गई। उन्हें उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने 11 बालिकाओं से केक कटवाया। उन्हें बेबी किट व मिठाई देकर बधाई दी। अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाया गया। जिला समन्वयक ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें