फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीडीओ ने पूछा- कितने सफाईकर्मी किए निलंबित, कैसे किए बहाल

Fri, 23 Jun 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समय से न आने और साफ-सफाई न करने जैसे आरोपों को लेकर सफाई कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें बहाल करने के बहाने खेल हो रहा है। बहाली होने के बाद सफाइकर्मियों को क्या दंड मिला, इसकी किसी को जानकारी नहीं होती। इसे लेकर सीडीओ ने अब तक निलंबित और बहाल किए गए सफाईकर्मियों की पत्रावली तलब की है। इससे खलबली मची है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को काम में लापरवाही दर्शाते हुए और निलंबित कर दिया जाता है। इसके बाद उनकी ‘अर्थपूर्ण’ ढंग से बहाली कर दी जाती है। इस खेल की भनक लगने पर मुख्य विकास अधिकारी ने हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। उन्होंने निलंबित सफाईकर्मियों के किस आधार पर बहाल किया गया और काम में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें क्या दंड दिया गया, इसकी जानकारी के लिए सभी पत्रावलियां तलब की हैं।
सीडीओ ने इस बाबत जारी निर्देश में कहा है कि प्रत्येक पत्रावली के साथ संबंधित सफाईकर्मी के निलंबन और बहाली के कारणों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाए। बहाली के बाद सफाईकर्मी को किस तरह से दंडित किया गया, उनको कोई दंड दिया भी गया या नहीं इसका भी जिक्र किया जाए। सीडीओ के इस आदेश से पंचायतीराज विभाग में खलबली मची है। माना जा रहा है कि निलंबन और बहाली के इस खेल में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

..
वर्जन
सफाई कर्मियों को निलंबित तो किया जाता है, लेकिन फिर उनको चार-छह दिन में ही बहाल कर दिया जाता। इस दशा में कर्मियों को किस तरीके का दंड दिया गया है, इसकी जानकारी के लिए पत्रावली तलब की हैं। पत्रावलियों की जांच कराई जाएगी। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें