फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सीसीटीवी का पोल गिरा, मजदूर की मौत

Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों की निगहबानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का पोल एक मजदूर की मौत का सबब बन गया। साइकिल से कचहरी जा रहे एकता सरोवर के पास लगा पोल अचानक गिर गया। इसके नीचे दबकर 45 वर्षीय सुनगढ़ी के गांव नौगवां पकड़िया निवासी अमरीक सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी अमरीक सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एक ढाबे पर काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह मुकदमे के सिलसिले में साइकिल पर कचहरी जा रहे थे। लकड़ी मंडी रोड पर एकता सरोवर के पास लगा सीसीटीवी का पोल अचानक नीचे गिर गया। उधर से गुजर रहे अमरीक पोल के नीचे दब गए। उनकी चीख सुनकर इकट्ठे हुए राहगीरों ने पोल हटाकर  अमरीक को बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले अमरीक को रिक्शा में नौगवां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अमरीक सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने प्रशासनिक लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शवपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें