पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया के रहने वाले शहजाद खां ने बताया कि पड़ोस के चार लोगों ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। विरोध करने पर घर में घुसकर उनकी पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शहजाद की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजाद ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इसका पड़ोसी फरीम, सादिक, आरिफ और मुन्ने विरोध करते हैं। आए दिन ये लोग कैमरे हटवाने के लिए शहजाद से गालीगलौज करते हैं। 22 जुलाई को शाम छह बजे इन सभी ने एकराय होकर सभी कैमरे तोड़ दिए। विरोध करने पर घर में घुसकर शहजाद की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।