फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मुख्य चौराहों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे इसको लेकर थाना पुलिस ने मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने की शुरुआत कर दी है। इसके लिए पुलिस ने मुख्य जगहों को चिह्नित किया है। साथ ही पुराने कैमरों के सत्यापन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीवी लगवाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए घुंघचाई थाना क्षेत्र के पूरनपुर-बंडा हाईवे के अलावा स्कूलों, मंदिरों सहित क्षेत्र के टूटा पुल, गोपालपुर पुल, मुख्य चौराहे, तिराहे सहित कई मुख्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।
कैमरे लगने से पुलिस को अपराध करने वालों पर अंकुश लगाने व घटनाओं की जानकारी करने में आसानी होगी। कुछ संवेदनशील स्थानों, मेडिकल स्टोरों, पेट्रोल पंप के मुख्य द्वार, राइस मिलों, लोगों की ज्यादा आवाजाही वाली जगहों आदि पर भी पुलिस की तीसरी नजर बनी रहेगी। इससे अपराधों को रोकने में आसानी होगी। साथ ही दुर्घटना कर निकलने वाले वाहनों की जानकारी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि हाईवे के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी लगवाने के लिए जगहों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही पुराने कैमरों का सत्यापन किया जा रहा है। पुराने कैमरों में खराबी या अन्य समस्या मिलने पर उनको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें