फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में  शामिल हुए 519 परीक्षार्थी

Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
exam - फोटो : exam
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा में 53 रहे गैरहाजिर 
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 519 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
सीबीएसई परीक्षा के तहत मंगलवार को हाईस्कूल हिंदी व इंटर इतिहास विषय की परीक्षा हुई। लायंस बाल विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल के 224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। वहीं इंरमीडिएट के दस परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। इधर सेंट एलायसियस कॉलेज के परीक्षा प्रभारी सुमित सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के पंजीकृत 298 के सापेक्ष 295 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय परीक्षा के तहत उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पहली पाली में बीए शिक्षाशास्त्र व दूसरी पाली में बीकाम तथा एमए फाइनल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 802 के सापेक्ष 774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 28 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 630 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 15 ने परीक्षा छोड़ दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें