बीसलपुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। दियोरिया कोतवाली के गांव जमुनिया महुआ निवासी राजवीर (25) का शव शनिवार को गांव के बाहर धान के खेत से पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने राजवीर की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई।
कोतवाल प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद