फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया एक करोड़ कैश

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली हाइवे पर भड़रिया मोड़ के पास सचल दल ने इंडिका कार में एक करोड कैश पकड़ा। डीएम द्वारा चुनाव को लेकर गठित सचल दल सोमवार को बरेली हाइवे पर भड़रिया मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग में जुटा था। इसी बीच बरेली की ओर से आ रही एक इंडिका कार में एक करोड़ रुपये मिले। पूछने पर कार सवार ने खुद को पंजाब एंड सिंध बैंक बरेली क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी नैमिश गुप्ता बताया। यह भी कहा कि नकदी जोगीठेर व ईंटगांव शाखा में देने जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर इनकम टैक्स टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पड़ताल की गई। कागजात चेक किए गए। रुपया बैंक का निकलने पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें