फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशुशाला में आग लगने से मवेशी झुलसा, सामान जला

Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव लुकटिहाई में रविवार को राजकुमारी की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला में बंधा मवेशी झुलस गया, जबकि वहां रखे उपले और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में महिला को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि टीम को भेजकर स्थिति का आकलन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें