फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कैशियर ने 45 हजार रुपये की जगह दे दिए 4.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की एक प्रमुख बैंक शाखा के कैशियर ने शनिवार को लापरवाही का परिचय देते हुए एक ग्राहक को 45 हजार के बजाए 4.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। भुगतान लेने वाला ग्राहक थाना बरखेड़ा के गांव अधकटा का रहने वाला है।
विज्ञापन

शाम को कैश मिलान करने पर यह गड़बड़ी सामने आई। चार लाख रुपये कम होने पर बैंक कर्मियों के हाथपाव फूल गए। कैशियर ने सारी बात शाखा प्रबंधक को बताई। शाखा प्रबंधक कैशियर को लेकर उसी समय ग्राहक के घर गए। पहले तो ग्राहक ने रुपये लौटाने में आनाकानी की। बाद में जब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो ग्राहक ने रुपये लौटाए। पैसे मिलने के बाद बैंक वालों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें