उपमुख्यमंत्री के काफिले में क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खाग स्थित मेडिकल कॉलेज की तरफ जाते वक्त उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रही एक एंबुलेंस और कार में टक्कर हो गई। एंबुलेंस और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुुआ। एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गया।
दरअसल खाग में जिस मोड़ पर काफिले को मेडिकल कॉलेज के लिए मुड़ना था उससे कुछ दूर पहले आगे की गाड़ियां धीमी हो गई। जिस वह से पीछे की गाड़ियों को अचानक धीमा होना पड़ा। इसी दौरान साथ में चल रही एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी। हालांकि उपमुख्यमंत्री पहले ही निकल चुके थे। बाद में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर दूसरी एंबुलेंस काफिले में शामिल कर ली गई। संवाद
पीलीभीत। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने खाग इलाके में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया। निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियर से कॉलेज का नक्शा देखा और कार्य की प्रगति जानी।
284.60 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज का निर्माण इस साल अक्तूबर में पूरा होना था, लेकिन कार्य धीमा होने के कारण अभी 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो सका। उप मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के साथ जनवरी-फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा कर भवन हैंडओवर करने को कहा।
इस पर इंजीनियर ने कहा कि अगले साल जून से पहले कार्य पूरा होना मुश्किल है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भवन निर्माण के दौरान जो अन्य निर्माण होने हैं उनको भी पूरा कर लिया जाए। डीएम पुलकित खरे को बिंदुवार समीक्षा रिपोर्ट बनाने निर्देश दिए।