फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानदेय का भुगतान न होने पर केयर टेकरों ने दिया ज्ञापन

Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक कार्यालय में ज्ञापन देने आई केयर टेकर । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सामुदायिक शौचालय की केयर टेकरों ने समय से मानदेय भुगतान न होने, भुगतान मांगने पर प्रधान, सचिव पर डांटकर भगा देने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ केयर टेकरों को छह महीने से जबकि कुछ को इससे भी अधिक समय से मानदेय नहीं मिला है। ज्ञापन में मानदेय समूह के खाते मे आने और इसे व्यक्तिगत बचत खाते में भिजवाने की मांग की। ज्ञापन में शशि कुशवाहा, ममता देवी, मधु, सुनीता देवी, जैन्सी, गीता, नीरज, बबिता आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें